राजस्थान में शनिवार को अचानक मौसम बदला और कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जबकि जैसलमेर के मोहनगढ़ और कोटा के मंडाना में ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार वेल मार्क लो प्रेशर एरिया के असर से अगले तीन-चार दिन तक ऐसा मौसम रह सकता है। हाड़ौती में बारिश से खेतों में पड़ी सोयाबीन, उड़द, मूंग और मक्का की फसल भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
राजस्थान में मौसम ने पलटा, कोटा-बूंदी-बारां-झालावाड़ में बारिश, जैसलमेर में ओले
Source: Patrika Hindi