उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर का टायर फटने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में विधायक और उनके एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास हुई। पुलिस जांच कर रही है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
Source: News18 Hindi