मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर विवाद के बीच चुनाव आयोग ने चार अहम फैसले लिए हैं। अब नोटिस मिलने पर सुनवाई के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी; बूथ स्तरीय अधिकारी घर जाकर दस्तावेज लेंगे और ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। आयोग ने बताया कि 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा हो चुका है। एनडीए घटक दलों ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
एसआईआर विवाद के बीच चुनाव आयोग के चार बड़े फैसले
Source: Live Hindustan