सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने एआई वॉयस क्लोनिंग से होने वाली साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। ठग रिश्तेदार या परिचित की आवाज की हूबहू नकल कर फोन करके तुरंत पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं। एसपी ने कहा कि आवाज सुनकर भरोसा न करें, दूसरे नंबर पर संपर्क कर पुष्टि करें और ओटीपी, यूपीआई पिन साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर ठग अब आवाज की क्लोनिंग से कर रहे धोखाधड़ी: सिरसा एसपी
Source: Dainik Tribune Hindi