तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज के ओपनर जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। यह उनका पहला वनडे शतक है, जो 32 साल 213 दिन की उम्र में आया। ग्रीव्स और जॉन कैंपबेल के बीच पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए।
ग्रीव्स का पहला वनडे शतक, वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ बनाए 200 से अधिक रन
Source: Patrika Hindi