वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने रविवार को घोषणा की कि उनकी बेटी प्रिया अग्रवाल जल्द ही समूह की कमान संभालेंगी। प्रिया वर्तमान में हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन और वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। 2012 में केयर्न इंडिया के बोर्ड से शुरुआत करने वाली प्रिया 6 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप वाले समूह को युवा नेतृत्व देंगी।
अनिल अग्रवाल ने बेटी प्रिया को सौंपी वेदांता की कमान
Source: News18 Hindi