खाटूश्यामजी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय संगीता शर्मा विजयी

खाटूश्यामजी नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय संगीता शर्मा विजयी

खाटूश्यामजी नगर पालिका के उपाध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय पार्षद संगीता शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन शर्मा को 11-9 मतों से हराया। भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। एक दिन पहले कांग्रेस की विनीता पूनिया ने अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रेम देवी को 10-9 से हराया था। इसके साथ राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव पूरे हो गए।

Source: Patrika Hindi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies