भारत सरकार ने दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियमन 2026 जारी किया है, जिसके तहत प्रीपेड ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान मिलेंगे। इससे साल में 13 की जगह 12 बार ही रिचार्ज कराना होगा और एक रिचार्ज की राशि बचेगी। वॉइस और एसएमएस के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर अनिवार्य किए गए हैं, जिससे डेटा-रहित सस्ते प्लान का विकल्प मिलेगा। राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने सरकार और TRAI का आभार जताया।
30 दिन वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान को मंजूरी
Source: Republic Bharat