कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (ABGP) के कार्यक्रम के दौरान छात्रों और आयोजकों के बीच झड़प हो गई। छात्रों ने कथित राजनीतिक भाषणों का विरोध किया, जिसके बाद मारपीट और पथराव की खबरें सामने आईं। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।
SRFTI में ABGP कार्यक्रम को लेकर झड़प, कई घायल
Source: OneIndia Hindi