कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका की असम में हिरासत के बाद पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोमवार सुबह असम पहुंचने और एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी की चुनौती दी है। सीजेपी का दावा है कि रविवार देर शाम तक रांका को रिहा नहीं किया गया। मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दीपके ने जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी।
रांका की हिरासत पर दीपके का ऐलान, असम जाएंगे; मुंबई में प्रदर्शन पर रोक
Source: News18 Hindi