नेपाल के मनांग जिले में 7,126 मीटर ऊंचे हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप पर रविवार सुबह हिमस्खलन आया, जिसमें दो शव बरामद हुए हैं और 10 से अधिक लोग लापता हैं। हिमालयन हॉलिडेज और इमेजिन नेपाल सहित कई अभियान कंपनियों के गाइड व सहायक कर्मचारी शरद पर्वतारोहण मौसम से पहले रस्सियां और टेंट लगाने वहां डेरा डाले हुए थे। पुलिस और एनडीआरआरएमए की टीमें खोज व बचाव अभियान चला रही हैं।
नेपाल के हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 2 की मौत, कई लापता
Source: Navbharat Times