जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के दो अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में सुधार और जवाबदेही की जरूरत बताई, लेकिन कहा कि वह प्रदर्शन में संभवतः व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं रहेंगे। इस बीच कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि असम पुलिस ने सह-संयोजक आशुतोष रांका और कई समर्थकों को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले गई।
वांगचुक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया
Source: Dainik Tribune Hindi