लता मंगेशकर की मांग में सिंदूर को लेकर अक्सर सवाल उठते थे, क्योंकि उन्होंने शादी कभी नहीं की। अभिनेत्री तबस्सुम को उन्होंने बताया था कि संगीत ही उनका सब कुछ है, इसलिए सिंदूर संगीत के नाम का है। उनकी जिंदगी में राज सिंह डूंगरपुर का नाम जुड़ा, पर शादी नहीं हो सकी। 13 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी ने उन्हें संगीत के लिए समर्पित कर दिया।
लता मंगेशकर: संगीत के नाम था मांग का सिंदूर
Source: Prabhat Khabar