अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढही, चार की मौत

अंबाला में निर्माणाधीन इमारत ढही, चार की मौत

हरियाणा के अंबाला शहर के निकट धूलकोट गांव में रविवार शाम निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मौतों की पुष्टि की। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं, मलबे में दो-तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Source: Punjab Kesari

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies