कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया और दीवार पर स्प्रे पेंट से नारे लिखे। यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और निर्वाचन आयोग के बीच बढ़ते टकराव के बीच हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है।
आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Source: Dainik Tribune Hindi