समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। लखनऊ में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक के बाद उन्होंने विधान परिषद चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की घोषणा की। अखिलेश ने भाजपा पर जमीन कब्जाने, मदरसों से भेदभाव और अयोध्या में दान-चढ़ावे की चोरी के आरोप लगाए।
अखिलेश का वादा: सपा सरकार बनी तो बहाल होगी पुरानी पेंशन
Source: Dainik Tribune Hindi