कोल्हापुर के पेठवडगांव-हातकणंगले मार्ग पर मिणचे गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एचडीएफसी बैंक के मैनेजर दीपक शिंदे (45) की मौके पर मौत हो गई और उनकी पत्नी आशाराणी (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने कार चालक साहिल राजू फाजल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है।
कोल्हापुर में कार की टक्कर से बैंक मैनेजर की मौत, पत्नी घायल
Source: Patrika Hindi