एशियाई खेलों के 10वें दिन यानी 27 सितंबर को भारतीय एथलीटों ने कुल 8 पदक जीते, हालांकि कोई स्वर्ण नहीं मिला और भारत को रजत व कांस्य से संतोष करना पड़ा। ज्यादातर पदक एथलेटिक्स से आए, जबकि शूटिंग और महिलाओं की कुराश स्पर्धा में भी भारत ने पदक जीते। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एशियाई खेलों के 10वें दिन भारत को 8 पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई
Source: ABP Hindi