त्रिपुरा में जनजातीय क्षेत्रों की ग्राम समितियों के चुनाव में सोमवार शाम छह बजे तक करीब 79 फीसदी मतदान हुआ। गोमती जिले के वारेंबारी स्थित मतदान केंद्र के बाहर गोलीबारी में एक उम्मीदवार समेत दो लोग घायल हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दलों की तीन शिकायतें मिली हैं। अंतिम मतदान आंकड़ा सत्यापन के बाद जारी होगा।
त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में 79% मतदान, गोमती में गोलीबारी
Source: Amar Ujala