बूंदाबांदी और सर्द हवाओं के बावजूद सोमवार को मां वैष्णो देवी की यात्रा लगातार जारी रही। त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाए रहने से कटड़ा-भवन हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही, जबकि बैटरी कार, पालकी और रोपवे सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। शाम पांच बजे तक करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। श्राइन बोर्ड, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें यात्रा मार्ग पर तैनात रहीं।
खराब मौसम के बीच वैष्णो देवी यात्रा जारी, 17 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया
Source: Amar Ujala