कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटा, सीएम योगी सक्रिय

कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटा, सीएम योगी सक्रिय

कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील में नारायणी नदी का एपी तटबंध देर रात टूट गया, जिससे करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर कमिश्नर, एडीजी और डीएम से जानकारी लेकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Source: News18 Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies