उत्तराखंड में 29 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक इन पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। खराब मौसम के कारण रुकी चारधाम यात्रा सोमवार को फिर शुरू हुई, लेकिन प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तराखंड में 29 सितंबर को 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
Source: News18 Hindi