पश्चिम एशिया संकट और महंगे क्रूड के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में डेढ़ प्रतिशत तक गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड एक महीने में 23% बढ़कर 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे महंगाई और रुपए पर दबाव बढ़ा है। विदेशी निवेशकों ने सितंबर में अब तक करीब 18,000 करोड़ रुपए निकाले हैं। CEA अनंत नागेश्वरन ने अमेरिका से अस्थिर संबंध, ऊर्जा संकट और AI में पिछड़ने को बड़ी चुनौतियां बताया।
क्रूड की मार से बाजार बेहाल, CEA ने गिनाईं 3 बड़ी चुनौतियां
Source: Patrika Hindi