विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में 2024 में कैंसर के 15,62,581 नए मामले दर्ज हुए और 9,08,828 लोगों की मौत हुई। लांसेट ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित वैश्विक विश्लेषण के मुताबिक, दुनियाभर में कैंसर के 23 लाख नए मामले संक्रमण से जुड़े थे, जो कुल मामलों का 12 प्रतिशत है। भारत में यह आंकड़ा करीब 1.9 लाख यानी 12 प्रतिशत रहा। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी और एचपीवी प्रमुख कारण पाए गए।
भारत में 2024 में कैंसर के 15.6 लाख नए मामले, 9 लाख मौतें
Source: Lokmat Hindi