वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतर में एआईआईबी की सालाना बैठक के दौरान सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, जॉर्डन और नेपाल के मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की। सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि को जल्द लागू करने पर सहमति बनी, जबकि स्विट्जरलैंड के निवेशकों को एनआईआईएफ और गिफ्ट आईएफएससी में निवेश का न्योता दिया गया। नेपाल के साथ बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और यूपीआई-एनपीआई संपर्क पर चर्चा हुई।
सीतारमण ने कई देशों के मंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें कीं
Source: Dainik Tribune Hindi