पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के परकोटे में लगे 33 हाईड्रेंट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाईड्रेंट में प्रेशर नहीं है और नोजल में जंग लग चुका है, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर से परकोटा तक चार जगह पाइप लाइन लीक हो रही है। नगर निगम की फायर शाखा ने 20 से 23 सितंबर के बीच सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी, लेकिन खामियां जस की तस हैं।
गहलोत ने परकोटे के 33 हाईड्रेंट पर सरकार को घेरा
Source: Samachar Jagat