जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 में नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 26 वर्षीय नीरू ने 30 में से 28 निशाने लगाए। भारत का यह इस खेलों में पांचवां स्वर्ण और व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला स्वर्ण है। भारतीय महिला टीम ने ट्रैप में रजत जीता था।
एशियाई खेल 2026: नीरू ढांडा ने जीता व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला स्वर्ण
Source: Samachar Jagat