बिग बॉस 20 के ताजा एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क ने घर की दोस्ती और वफादारी की परीक्षा ली। कैप्टन कुशल तंवर को छोड़कर बाकी सदस्य जोड़ियों में बंटे, जिन्हें 10 मिनट में तय करना था कि कौन सेफ रहेगा और कौन नॉमिनेट होगा। माही विज और स्काउट ने खुद को कुर्बान कर दोस्तों को बचाया, जबकि रीति-आम्रपाली और काजी-उदिति जैसी जोड़ियों में अहंकार के चलते दोनों नॉमिनेट हो गए।
बिग बॉस 20: नॉमिनेशन टास्क में दोस्ती की परीक्षा, कई हुए नॉमिनेट
Source: TV9 Bharatvarsh