उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस ने 150 सीटों पर दावा किया है, जबकि अखिलेश यादव ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 350 सीटों पर तैयारी करने की बात कही है। सपा का कहना है कि सीटों की संख्या से ज्यादा उम्मीदवार की जीत की क्षमता मायने रखेगी। गठबंधन पर अक्टूबर में बातचीत हो सकती है।
यूपी 2027: सपा ने 350 सीटों पर तैयारी तेज की, कांग्रेस 150 पर अड़ी
Source: Navbharat Times