स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और एआई की बढ़ती निर्भरता से लोगों की एकाग्रता कमजोर हो रही है। रील्स और शॉर्ट वीडियो की लत के कारण लंबी फिल्में, किताबें और गहन विश्लेषण पढ़ने का सब्र खत्म हो रहा है। न्यूयॉर्क के स्कूलों में बच्चों के एआई इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि रेडीमेड उत्तर पाने से उनका दिमाग कुंद हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि साधन और साध्य के अंतर को समझना जरूरी है।
शॉर्टकट की आदत और एआई पर निर्भरता बनी चिंता का विषय
Source: Lokmat Hindi