मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किशनगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की हर योजना समाज के सबसे वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु बताया। निकाय चुनावों में जनता के समर्थन को सुशासन की मुहर बताते हुए उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों में सेवा और समग्र विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
भजनलाल ने पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से की बात
Source: Samachar Jagat