छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ससकोबा जंगल में 31 हाथियों के दल में एक शावक का जन्म हुआ। ग्रामीणों ने आदिवासी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर शावक की छठ्ठी मनाई। हाथियों की मौजूदगी से फसल नुकसान और सुरक्षा की चिंता के बीच वन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है और दूरी बनाए रखने की अपील की है।
धरमजयगढ़ में हाथी शावक का जन्म, ग्रामीणों ने मनाई छठ्ठी
Source: Hari Bhoomi