1996 में जैन हवाला डायरी में नाम आने पर माधव राव सिंधिया को एचआरडी मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। आरोप साबित नहीं हुए, पर कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने मध्य प्रदेश विकास कांग्रेस बनाई और सातवीं बार सांसद बने। 1998 में वे कांग्रेस लौटे। 1971 में पहली जीत के बाद 2001 में विमान हादसे तक वे कभी चुनाव नहीं हारे।
सिंधिया खानदान: बागी माधव राव ने बनाई थी अपनी पार्टी
Source: Patrika Hindi