प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की वार्ता चल रही है और रूस से तेल खरीद पर तनाव बना हुआ है।
मोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत, व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा
Source: Hari Bhoomi