सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' की अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल इन दिनों बिहार के गया में अपनी आगामी फिल्म 'अर्धनायक' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत प्यारे और सॉफ्ट नेचर के हैं। फिल्म में वह लालमुनिया देवी नाम की गांव की महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसकी कहानी 1950 के दशक के ग्रामीण समाज पर आधारित है।
स्नेहा उल्लाल ने बिहार में 'अर्धनायक' की शूटिंग शुरू की
Source: Navbharat Times