महाराष्ट्र में सूखे जैसे हालात के कारण प्याज की कीमतें पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी होकर 60 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई हैं। देश के कुल प्याज उत्पादन में करीब 40% हिस्सेदारी रखने वाले महाराष्ट्र के 84% हिस्से में सूखे की स्थिति है। कमजोर मानसून और अल नीनो के कारण इस साल सामान्य से 12% कम बारिश हुई, जिससे त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ने की चिंता बढ़ गई है।
महाराष्ट्र में सूखे से प्याज के दाम दोगुने, 60 रुपये प्रति किलो पार
Source: IBC24 Hindi