एशियाई खेल 2026 में भारतीय पहलवान नितेश सिवाच ने ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। नागोया के इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए फाइनल में उन्हें जापान के यूरी नकाजातो से 4-0 से हार मिली। नितेश एशियाई खेलों के ग्रीको-रोमन फाइनल में पहुंचने वाले देश के दूसरे पहलवान बने; 1962 में मारुति माने ने यही पदक जीता था।
एशियाई खेल 2026: नितेश सिवाच ने ग्रीको-रोमन 97 किग्रा में जीता सिल्वर
Source: Patrika Hindi