सूरजपुर के स्कूल में गंदा पानी, तीन साल से अधिकारी बेखबर

सूरजपुर के स्कूल में गंदा पानी, तीन साल से अधिकारी बेखबर

सूरजपुर जिले के ग्राम छतरंग स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में हैंडपंप से लंबे समय से गंदा और आयरनयुक्त पानी निकल रहा है, जिसे बच्चे पीने को मजबूर हैं। गर्मी में पानी सूखने पर शिक्षक और रसोइया 500-600 मीटर दूर से पानी ढोकर लाते हैं। कलेक्टर को तीन बार और विधायक को आवेदन के बावजूद स्थायी पेयजल व्यवस्था नहीं हुई। तीन साल में बीईओ या डीईओ स्तर का कोई अधिकारी स्कूल नहीं पहुंचा।

Source: Nai Dunia

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies