मुंबई पुलिस ने गुरुवार देर रात मरीन ड्राइव पर प्लेकार्ड के साथ प्रदर्शन कर रहे सीजेपी संयोजक अभिजीत दीपके को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। यह कार्रवाई 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से एक दिन पहले हुई, जिसकी शिवाजी पार्क में अनुमति नहीं मिली थी। दीपके ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक अभियान जारी रखने की बात कही है।
मरीन ड्राइव पर प्लेकार्ड लेकर पहुंचे अभिजीत दीपके, पुलिस ने कुछ देर हिरासत में लिया
Source: Amar Ujala