सलमान खान के पास पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने धक्का देकर हटाया

सलमान खान के पास पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने धक्का देकर हटाया

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रशंसक उनकी कड़ी सुरक्षा को तोड़कर उनके पास पहुंच गया और उनका हाथ पकड़ लिया। बॉडीगार्ड्स और वाई-प्लस सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैन को धक्का देकर दूर हटा दिया। घटना के दौरान सलमान खान शांत रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है। हालिया धमकियों के मद्देनजर सलमान की टीम सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

Source: Patrika Hindi

More in Entertainment

Read the live feed on ZapIndies