अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत

अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर धामणगांव के पास चैनल-97 के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। हादसा देर रात करीब पौने एक बजे हुआ। घायलों को पहले धामणगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Source: IBC24 Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies