बाली में हुए हादसे में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा को एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया है। उनकी टीम ने बताया कि फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जांच के बाद सर्जरी की प्रक्रिया तय होगी। रिकवरी में कुछ हफ्ते लग सकते हैं, जिससे उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट प्रभावित होंगे। टीम ने निजता का सम्मान करने की अपील की है।
नुसरत भरूचा बाली हादसे के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं
Source: Navbharat Times