जापान में चल रहे एशियाई खेलों-2026 में हिसार के गांव भेरिया निवासी 22 वर्षीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम मिनसोंग को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंकुश ने 11 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की थी और 2018 की पहली स्टेट चैंपियनशिप में हार के बाद खेल छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन परिवार और कोच के सहयोग से वापसी की। जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है और उनके लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारी हो रही है।
अंकुश पंघाल ने एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण
Source: Dainik Tribune Hindi