कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कुछ घंटे पहले तक राय इस्तीफे की अटकलों को भाजपा-आरएसएस की साजिश बता रहे थे। हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि लड़ाई जारी रहेगी और 'हर हर महादेव' का संदेश दिया।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए अजय राय, आराधना मिश्रा मोना नियुक्त
Source: Navbharat Times