तमिल अभिनेता सत्यराज का जन्म 3 अक्टूबर 1954 को कोयंबटूर में हुआ। मां के विरोध के बावजूद उन्होंने बॉटनी में बी.एससी. की, नौकरी न मिलने पर चेन्नई जाकर फिल्मों में काम शुरू किया। 1978 से 1985 के बीच लगभग 75 फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं निभाईं। बाद में 'वेदम पुदिधु' से पहचान बदली और 1990 के दशक में तमिल सिनेमा के शीर्ष हीरो बने। 'बाहुबली' के कटप्पा के रूप में पैन-इंडिया स्टार बने।
सत्यराज: बॉटनी से बाहुबली के कटप्पा तक का सफर
Source: Prabhat Khabar