सिंगापुर में भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को ‘लिटिल इंडिया’ स्थित 73 साल पुराने गांधी स्मारक सभागार में गांधी जयंती मनाई। भारत की उप उच्चायुक्त सुधी चौधरी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गांधी की विरासत को सांस्कृतिक सेतु बताया। एसआईएफएएस द्वारा आयोजित सभा में प्रार्थना, भरतनाट्यम और पारंपरिक संगीत प्रस्तुत किया गया तथा छात्रवृत्तियां वितरित की गईं।
सिंगापुर में भारतीय समुदाय ने मनाई गांधी जयंती
Source: IBC24 Hindi