मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष चेतावनी दी गई है और मछुआरों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह है। बारिश से कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है।
15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक तेज हवाएं
Source: Samachar Jagat