उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पश्चिमी यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सीटों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बीच तनातनी के पीछे सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की सीटों का गणित है। कांग्रेस में अमीर आलम और नवाजिश आलम की एंट्री से समीकरण बदले हैं। अभी सीट समझौता नहीं हुआ है।
पश्चिमी यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे की जोड़-तोड़ तेज
Source: Patrika Hindi