मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलने पर महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची और गुस्से में पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला शांत कराया। महिला की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रतलाम: होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, वीडियो वायरल
Source: IBC24 Hindi