कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान आराधना मिश्रा मोना को सौंपी है, जबकि इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रामपुर खास से तीन बार विधायक रहीं मिश्रा ब्राह्मण समुदाय से आती हैं और महिला वोटरों को साधने की कोशिश का संकेत हैं। उनके सामने संगठन को मजबूत करने और सपा के साथ सीट बंटवारे की चुनौती है।
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष
Source: Lokmat Hindi